गड़खा-मानपुर मार्ग पर हादसा, सड़क पार करते समय महिला को वाहन ने रौंदा

Updated:
विज्ञापन
Saran News

सड़क जाम करते ग्रामीण

Saran News : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, गड़खा अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

विज्ञापन

गड़खा (सारण) से राणा सिंह की रिपोर्ट
Saran News : गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित भुईगाव गांव के समीप शनिवार के देर शाम वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश मे आया है. मृतिका भुईगाव गांव निवासी वकील साह की 45 वर्षीय पत्नी हीराझरी है. बताया जाता है की शनिवार की शाम महिला किसी कार्य को लेकर सड़क पार कर रही थी तभी वाहन ने ठोकर मार दी.

शव रखकर लोगों ने सड़क किया जाम

जिससे वो वहीं गिर पड़ी आनन-फानन मे उसे इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गुस्साए लोगों ने शव को घटना स्थल के समीप सड़क पर रख सड़क जाम कर अपने गुस्से का इजहार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे. खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी.

Also Read : सारण पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, 218 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन