सारण में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, किया पौधरोपण

पौधरोपण करते अतिथि
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सारण के ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान पौधरोपण भी किया गया और जल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया.
Saran News: ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में प्राचार्या इला भारद्वाज एवं शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर से मारुति मानस मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली.
मारुति मानस मंदिर पहुंचने पर अवकाशप्राप्त प्राचार्य पीसी गुप्ता ने बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया.
विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. बच्चों और शिक्षकों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. इसके अलावा बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया.
जल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्णय
विद्यालय की ओर से सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया. इसी क्रम में विद्यालय में जल संरक्षण सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया. सप्ताह के दौरान बच्चों को जल की महत्ता, उपयोगिता और संरक्षण के बारे में जानकारी दी जायेगी. साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के उपायों को व्यवहार में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जायेगा.
प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर : प्राचार्या
प्राचार्या इला भारद्वाज ने बच्चों के प्रकृति-प्रेम और निःस्वार्थ भाव से प्रकृति सेवा की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर है. इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










