सारण: बनियापुर पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा, नल-जल योजना पर तीखी बहस

बीडीसी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि
बनियापुर प्रखंड मुख्यालय में हुई पंचायत समिति सदस्यों की बैठक अधिकारियों की अनुपस्थिति और नल-जल योजना में अनियमितताओं के कारण हंगामेदार रही. जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाई.
Saran News: बनियापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. करीब ढाई घंटे चली बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने कई सवालों के जवाब भी दिये. हालांकि बीडीओ, सीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे.
पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कई सदस्यों को अपने सवालों का जवाब नहीं मिल सका. इस पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए बैठक में अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया.
नल-जल योजना में अनियमितता पर तीखी बहस
बैठक के दौरान नल-जल योजना में कथित अनियमितता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. इसको लेकर जनप्रतिनिधियों और पीएचईडी के जेई के बीच तीखी बहस हो गयी. बहस बढ़ने के कारण कुछ देर के लिए बैठक में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बाद में मामला शांत कराया गया.
पीएचसी में एंटी रैबीज सुई उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी
पिठौरी पंचायत के बीडीसी सदस्य मणिभूषण दुबे ने बनियापुर पीएचसी में जरूरतमंदों को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की.
बैठक में राशनकार्ड, शिक्षा, चिकित्सा, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अनियमित विद्युत आपूर्ति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.
प्रमुख-उपप्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा ने की. मौके पर उपप्रमुख दिवाकर तिवारी, बीडीसी सदस्य मणिभूषण दुबे, गुलाब ठाकुर, ब्रजनंदन प्रसाद, पवन कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि राजू शर्मा, आरओ इफ्तेखार अहमद, नाजिर सरफराज अहमद सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










