सारण के परसा में WPU कचरा भवन का ताला तोड़कर चोरी, चोरों ने की शराब पार्टी

Updated:
विज्ञापन
चोरों ने चोरी के साथ साथ की शराब पार्टी घटना स्थल पर बिखरे पड़े शराब के बोतल | Prabhat Khabar Network

चोरों ने चोरी के साथ साथ की शराब पार्टी घटना स्थल पर बिखरे पड़े शराब के बोतल

बिहार के सारण जिले में चोरों ने बनौता पंचायत के कचरा भवन को निशाना बनाया. ताला तोड़कर अंदर शराब पार्टी की और फिर जरूरी सामान लेकर फरार हो गए. इस घटना से स्वच्छता अभियान पर असर पड़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Saran News: परसा थाना क्षेत्र की बनौता पंचायत में बिहार सरकार द्वारा संचालित WPU कचरा भवन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने कचरा भवन का ताला तोड़कर वहां रखे कुदाल, बेलचा, गमला और आवश्यक रजिस्टर समेत कई सामान चोरी कर लिए. घटना के बाद पंचायत के स्वच्छता कार्य पर भी असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है.

ताला तोड़कर परिसर में की शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार, चोरों ने कचरा भवन के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा. इसके बाद परिसर में शराब पार्टी करने के बाद वहां रखे आवश्यक सामान को लेकर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह सफाईकर्मी जब नियमित कार्य के लिए कचरा भवन पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर हैरान रह गये.

अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर कुदाल, बेलचा, गमला और जरूरी रजिस्टर समेत कई सामान गायब मिले.

मुखिया की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम

घटना की जानकारी सफाईकर्मियों ने तत्काल बनौता पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह को दी. मुखिया ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायी. हालांकि, घटनास्थल से चोरी गये सामान और आरोपितों के संबंध में तत्काल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी.

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. कचरा भवन से सफाई उपकरणों की चोरी होने से पंचायत में स्वच्छता अभियान प्रभावित होने की आशंका है.

ग्रामीणों ने सरकारी भवनों और वहां रखे सामान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से परसा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन