सारण में डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण और लक्ष्य आधारित उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
फोटो, प्रदर्शन करते डाक कर्मी  | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते डाक कर्मी

सारण मंडलीय कार्यालय में डाक कर्मचारियों ने लंच आवर प्रदर्शन किया. वे निजीकरण, लक्ष्य आधारित उत्पीड़न और विभिन्न विभागीय समस्याओं के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं. मांगों के शीघ्र समाधान न होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Saran News: भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ और भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को छपरा मंडलीय कार्यालय में लंच आवर प्रदर्शन और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया.

डाक विभाग की कर्मचारी विरोधी नीतियों, लक्ष्य आधारित उत्पीड़न, निजीकरण और विभिन्न विभागीय समस्याओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की.

लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और विभागीय प्रशासन से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की.

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पांच अगस्त को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी.

लक्ष्य के नाम पर शोषण बंद करने की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों का लक्ष्य के नाम पर किया जा रहा शोषण तत्काल बंद किया जाना चाहिए.

उन्होंने रेलवे मेल सेवा को पूर्ववत संचालित रखने और आरटीएन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की.

इसके अलावा एमएमएस, आरएमएस, सिविल विंग, पोस्टल अकाउंट्स सहित अन्य संवर्गों में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति और कैडर पुनर्गठन लागू करने की मांग भी उठाई गई.

पुरानी व्यवस्था बहाल करने समेत कई मांगें रखीं

कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई, पुरानी डिलीवरी व्यवस्था की बहाली, एनडीसी व्यवस्था समाप्त करने, पैको के विलय पर रोक, भूतपूर्व सैनिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने और मृतक आश्रितों के समायोजन की मांग की.

इसके साथ ही संघ ने विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को विभागीय अवकाश घोषित करने की भी मांग रखी.

आंदोलन को सफल बनाने का किया आह्वान

जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार जिला इकाई पूरी मजबूती के साथ आंदोलन को सफल बनाएगी.

उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपसचिव दिग्विजय मनीष, जितेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार सिंह, उपेंद्र राम, मो. फैयाज, मुकेश कुमार प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पोस्टमैन और डाक कर्मचारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन