सारण पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, 218 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए

मोबाईल फोन सौंपते पुलिसकर्मी
Saran News : मोबाइल रिकवरी में सारण जिला बिहार में टॉप पर, मई 2026 में बड़ी सफलता
सारण से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत मई 2026 में पुलिस ने सफलता हासिल की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए एवं गुम हुए कुल 218 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए.मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सारण पुलिस की इस पहल की सराहना की.पुलिस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल बरामदगी में नगर थाना ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 मोबाइल बरामद किए.वहीं सोनपुर थाना ने 16, मुफ्फसिल थाना ने 14, गड़खा थाना ने 11, भगवान बाजार थाना ने 10 तथा डेरनी थाना ने 10 मोबाइल बरामद कर संबंधित धारकों को लौटाए.
पुलिसिंग का संगम, सीईआईआर से मोबाइल बरामदगी में सारण अव्वल
सारण पुलिस ने बताया कि सभी मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया.मोबाइल बरामद होने के बाद संबंधित लोगों को थाने बुलाकर आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई और उनके मोबाइल उन्हें सौंप दिए गए.पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मई 2026 में भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से सर्वाधिक मोबाइल बरामद कर वितरण करने के मामले में सारण जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहा.यह उपलब्धि जिले की सक्रिय पुलिसिंग,तकनीकी दक्षता एवं आम लोगों के प्रति जवाबदेही का प्रमाण है.सारण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना अथवा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं,ताकि मोबाइल को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किया जा सके.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों की मदद और उनकी खोई संपत्ति वापस दिलाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Also Read : जेपी विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 जून से 18 जून तक आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










