Jamshedpur News : टेल्को : मोबाइल हैक कर 20 मिनट में दो क्रेडिट कार्ड से निकाले ₹1.87 लाख

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:39 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

साइबर गिरोह लगातार अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. नया मामला टेल्को प्रेमनगर क्रॉस रोड 4 निवासी मुन्ना कुमार साहू का है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

साइबर गिरोह लगातार अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. नया मामला टेल्को प्रेमनगर क्रॉस रोड 4 निवासी मुन्ना कुमार साहू का है. साइबर गिरोह के सदस्य ने मुन्ना कुमार साहू का मोबाइल हैक कर महज 20 मिनट में खाता से 1.87 लाख रुपये की निकासी कर ली.

इस संबंध में मुन्ना ने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार गत 5 जून (शुक्रवार) की सुबह 8:40 बजे अचानक मुन्ना का मोबाइल हैक हो गया. 20 मिनट तक बंद रहने के बाद मोबाइल चालू हुआ. जिसके बाद उनके मोबाइल पर एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये और आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार क्रमश: 75 हजार रुपये और 37,500 रुपये की निकासी का मैसेज आया. मैसेज देख मुन्ना हैरान हो गये. जिसके बाद मामले की शिकायत टेल्को थाना में की. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola