Jamshedpur News : आरएसएस के 302 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:41 PM
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत स्वयंसेवकों का पथ संचलन (रूट मार्च) मानगो में शनिवार को निकाला गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत स्वयंसेवकों का पथ संचलन (रूट मार्च) मानगो में शनिवार को निकाला गया. इस संचलन में संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 302 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. पथ संचलन के लिए सभी स्वयंसेवक मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्रित हुए. गणवेश परीक्षण के बाद ध्वजारोहण किया गया और भारत माता की वंदना के रूप में संघ प्रार्थना हुई. इसके बाद घोष (बैंड) दल की धुन पर अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन शुरू हुआ. संचलन ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू होकर राजस्थान भवन तक गया और फिर निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस ट्रांसपोर्ट नगर लौटकर संपन्न हुआ.संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया. इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत किया. इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन आगामी 10 जून को होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










