Jamshedpur News : कपाली : नौवीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:43 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा (वार्ड संख्या-14) में शनिवार को शहाबुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीय बेटी हेना परवीन ने अपने घर में पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा (वार्ड संख्या-14) में शनिवार को शहाबुद्दीन अंसारी की 16 वर्षीय बेटी हेना परवीन ने अपने घर में पाइप से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार, हेना परवीन शनिवार को घर में अकेली थी, इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो घर में चीख-पुकार मच गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से फंदे से उतार परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हेना परवीन पढ़ाई में काफी तेज थी. उसने हाल ही में 8वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी और आगे की पढ़ाई के लिए 9वीं कक्षा में नामांकन कराया था. उसकी असामयिक मौत से परिजन, सहपाठी और आसपास के लोग स्तब्ध हैं. पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल घरवालों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










