जमशेदपुर में रसोई गैस 29 रुपये महंगी, अब 981.50 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर (AI GENERATED IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LPG Price Hike : जमशेदपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

विज्ञापन

LPG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू रसोई गैस भी एक बार फिर महंगी हो गई है. तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद जमशेदपुर में इसकी कीमत 952.50 रुपये से बढ़कर 999.50 रुपये नहीं, बल्कि 981.50 रुपये हो गई है. 

10 किलो कंपोजिट सिलेंडर भी हुआ महंगा 

वहीं, उपभोक्ताओं को अब 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलेंडर के लिए भी अधिक जेब ढीली करनी होगी. इसकी कीमत में भी 20.50 रुपये की वृद्धि की गई है. पहले इसकी कीमत 680 रुपये थी, जो अब बढ़कर 700.50 रुपये की जगह 701 रुपये हो गई है.

लगातार बढ़ती गैस कीमतों से बढ़ा बोझ

नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. इससे पहले मार्च में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि एक जून को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की कीमतों में बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी ज्यादा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो भट्ठियां ध्वस्त, 700 किलो जावा-महुआ नष्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola