अमाइनगर हादसे में घायल सुरेश के इलाज में गरीबी बाधक, दाहिना पैर फ्रैक्चर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल सुरेश भकत के साथ परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमाइनगर सड़क हादसे में घायल सुरेश भकत का पैर फ्रैक्चर है। आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है, परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

घाटशिला : अमाइनगर सड़क हादसे में घायल सुरेश भकत का इलाज पिछले दो दिनों से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. दुर्घटना में उनका दाहिना पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है. लगातार दर्द से परेशान सुरेश को ऑपरेशन की जरूरत है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में परेशानी हो रही है. सुरेश की पत्नी शीला भकत और पुत्र आकाश भकत ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था. वहां से रिम्स रांची रेफर किया गया.

विज्ञापन

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जारी है इलाज

परिजनों के अनुसार, समुचित इलाज नहीं हो पाने के कारण वे सुरेश को वापस ले आये और फिलहाल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने बताया कि सुरेश के पैर का ऑपरेशन आवश्यक है. अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में रेफर करना पड़ेगा. परिजनों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. बाहर इलाज कराने में सक्षम नहीं है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जरूरी है, लेकिन पैसों के अभाव में इलाज बाधित हो रहा है. परिजनों ने प्रशासन और सक्षम लोगों से मदद की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola