रामगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर, अधिकारियों से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Apr 2026 1:10 PM
पतरातू पावर प्लांट में नई मजदूरी दर को लेकर आंदोलन करते मजदूर
Ramgarh Patratu Power Plant: रामगढ़ के पतरातू पावर प्लांट में नई मजदूरी दर लागू करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी हजारों मजदूरों का आंदोलन जारी रहा. प्लांट के गेट जाम होने से कामकाज ठप है और प्रबंधन के साथ धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आई हैं. देखिए, कैसे प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.
Ramgarh Patratu Power Plant, रामगढ़ (अजय कुमार की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे प्लांट का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. नई मजदूरी दर 2026 लागू करने की मांग को लेकर हजारों श्रमिकों ने प्लांट के मुख्य द्वार को पूरी तरह बंद कर दिया. इस प्रदर्शन के कारण प्लांट के अंदर और बाहर की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जिससे उत्पादन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य और निर्माण प्रक्रिया प्रभावित हुई है.
कोर्ट के आदेश के बाद भी हक की लड़ाई, वार्ता रही विफल
प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रबंधन द्वारा अब तक नई मजदूरी दर लागू नहीं की गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. आंदोलन के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब कंपनी अधिकारियों के साथ वार्ता विफल रहने पर कुछ मजदूरों की अधिकारियों से धक्का-मुक्की हो गई. श्रमिकों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि, जब तक नई मजदूरी दर पर कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक गेट जाम और प्रदर्शन जारी रहेगा.
Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बेल याचिका खारिज की, दिया ये निर्देश
भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी और अंचल अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. प्रशासन ने आंदोलित मजदूरों को शांत कराने और प्रबंधन के साथ बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया है. खबर लिखे जाने तक मजदूर अपनी मांगों पर अडिग हैं और प्लांट परिसर में भारी पुलिस की तैनाती के बीच तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.
Also Read: विष्णुगढ़ हत्याकांड का खुलासा: अंधविश्वास में मासूम की दी बलि, मां समेत तीन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










