रामगढ़ में अब अपराधियों की खैर नहीं: SP ने शुरू की विशेष पहल ‘प्रहरी’, 76 रूटों पर पैदल गश्ती का आदेश

Updated:
विज्ञापन

पैदल मार्च में शामिल एसपी व अन्य

Ramgarh Police: रामगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 14 मई 2026 से “प्रहरी” पहल की शुरुआत की है. इसके तहत 76 मार्गों पर पैदल गश्ती, 114 स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ छापेमारी और 69 पॉइंट्स पर एंटी-क्राइम चेकिंग की जाएगी. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Ramgarh Police, रामगढ़ (संजय शुक्ला की रिपोर्ट): रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने एक विशेष पहल “प्रहरी” की शुरुआत की है. पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा 14 मई 2026 को लॉन्च किए गए इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

76 मार्गों पर होगी पैदल गश्ती, बढ़ेगी पुलिस की दृश्यता

“प्रहरी” पहल के अंतर्गत जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की दृश्यता (visibility) बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है. इसके तहत पूरे जिले में 76 महत्वपूर्ण मार्गों का चयन किया गया है, जहां नियमित रूप से पैदल गश्ती की जाएगी. सभी थाना और ओपी (OP) प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों के निर्धारित रूटों पर सप्ताह में कम से कम दो दिन स्वयं गश्ती दल का नेतृत्व करेंगे. इस गश्ती के दौरान छेड़खानी की घटनाओं को रोकने, अवैध पार्किंग हटाने और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Also Read: लातेहार के छिपादोहर में स्टेशन हटाने पर भड़के ग्रामीण, धरना-प्रदर्शन कर बंद कराया बाजार

अड्डेबाजी के खिलाफ ‘क्लस्टर’ प्लान और व्हाट्सएप हेल्पलाइन जारी

रामगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के सेवन और अड्डेबाजी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने सख्त रणनीति तैयार की है. इसके लिए पुलिस ने जिले के 114 स्थानों को अड्डेबाजी के लिए चिन्हित किया है. इन स्थानों को 5 क्लस्टर में बांटकर औचक छापामारी की जाएगी और संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है. लोग अड्डेबाजी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर दे सकते हैं.

69 स्थानों पर ‘एंटी क्राइम चेकिंग’ अभियान

सड़क सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले के 69 स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं. इन पॉइंट्स को ए, बी और सी (A, B & C) प्लान में विभाजित किया गया है, जहां दिन भर में कम से कम तीन बार सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान रैश ड्राइविंग, संदिग्ध वाहनों की तलाशी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

समन्वय और नेतृत्व

अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग नगर परिषद और छावनी परिषद जैसे अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा. इस पूरी पहल का पर्यवेक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे. रामगढ़ पुलिस ने नागरिकों से इस पहल को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया है.

Also Read: Chaibasa: गुवा सेल माइंस आंदोलन खत्म, मधु कोड़ा की पहल पर बनी सहमति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन