Chaibasa: गुवा सेल माइंस आंदोलन खत्म, मधु कोड़ा की पहल पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की बातें सुनते पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम के गुवा सेल माइंस में चल रहा आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल के बाद खत्म हो गया. मजदूरों और स्थानीय युवाओं की मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलनकारियों ने चक्का जाम वापस ले लिया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

संदीप गुप्ता
Chaibasa: गुवा स्थित सेल माइंस क्षेत्र में पिछले 72 घंटे से जारी बंद और चक्का जाम आंदोलन आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पहल और नेतृत्व में समाप्त हो गया. स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं द्वारा 500 युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चलाया जा रहा यह आंदोलन तीन दिनों तक जारी रहा. इससे खदान क्षेत्र में उत्पादन और परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही. आंदोलनकारियों का कहना था कि खदान क्षेत्र से करोड़ों रुपये का खनिज निकलने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

19 गांव के ग्रामीण थे आंदोलन में शामिल

इसी मांग को लेकर 19 गांवों के ग्रामीण, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल हुए. कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद बुधवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में प्रशासन, सेल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच निर्णायक बैठक हुई, जो देर रात तक चली. वार्ता में सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई. समझौते के तहत खदान प्रभावित 18 गांवों समेत कुल 19 गांवों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया.

मां सरला ठेका कंपनी देगी रोजगार

राजाबुरू खदान में कार्यरत मां सरला ठेका कंपनी तत्काल 50 स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी. साथ ही भविष्य में गुवा खदान क्षेत्र में जितनी भी नई बहाली होगी, उसमें इन गांवों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से शिक्षित एवं कार्यकुशल बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार की जाएगी. सूची की जांच के बाद आवश्यकतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. समझौते में यह भी तय हुआ कि बाहरी लोगों की बजाय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी.

आंदोलन समाप्त होने के बाद खदान क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने लगी है. स्थानीय लोगों ने इसे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए मधु कोड़ा की भूमिका की सराहना की.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa News : युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Chaibasa News : समाज के सुख-दुख की साथी है भाजपा : नीलकंठ मुंडा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola