रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: मांडर गैंगरेप कांड के 8 आरोपी गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi Crime News

रांची पुलिस

Ranchi Crime News: रांची के मांडर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस अब मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी कर रही है. पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची : रांची के मांडर थाना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. इस गंभीर मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है. यह घटना 6 जून 2026 की शाम की है. करगे गांव की रहने वाली पीड़िता ने मांडर थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कांड सं. 58/2026, धारा 70(1) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

विशेष टीम का गठन और त्वरित छापेमारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में मांडर, चान्हों, बुढ़मू और ठाकुरगांव के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया. टीम ने सबसे पहले पीड़िता को चिकित्सीय जांच और इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की.

Also Read: Sahibganj: उधवा में 7.88 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

कानूनी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की तैयारी

पकड़े गए आरोपियों में आयुष उरांव (22 साल), प्रकाश मुंडा (19 साल), रामलुस कुजूर (23 साल), रंजीत उरांव (24 साल), उमेश भगत (23 साल), दीपक उरांव (19 साल), राम उरांव (19 साल) और विकास उरांव (23 साल) शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले का अनुसंधान तेजी से जारी है और जल्द ही न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा. पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस माननीय न्यायालय से इस मामले का स्पीडी ट्रायल चलाने का विशेष अनुरोध करेगी.

Also Read: Latehar: जंगल लातेहार में और ऑफिस पलामू में, 50 वर्षों से विसंगति से जूझ रहा है पलामू टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola