Sahibganj: उधवा में 7.88 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी
Sahibganj: साहिबगंज जिले के उधवा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छापेमारी के दौरान 7.88 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश में है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…
दिनेश उपाध्याय
Sahibganj (राजमहल): साहिबगंज जिला पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने उधवा ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज शेख (23 वर्ष), पिता अताउल शेख, निवासी पहाड़गांव, थाना राधानगर, जिला साहेबगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 7.88 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है.
पुलिस ने घेरकर तस्कर को किया गिरफ्तार
एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि उधवा ओवर ब्रिज के पास अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी की मौजूदगी में राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी. पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एमडीएमए बरामद किया गया.
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में राधानगर थाना में कांड संख्या 198/26 दर्ज किया गया है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं, पुलिस इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में उधवा के अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे, सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा, आरक्षी दुलारचंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
ये भी पढ़ें…
गांजा खरीदने के लिए धनजोरी गांव में अलग-अलग घरों में चोरी की घटना काे अंजाम देने वाले दो धराये
भारी बारिश में नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, 151 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










