ट्रेलर की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत, ग्रामीणों ने आधे घंटे तक किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद लोगों की जमा भीड़

बरहरवा में ट्रेलर की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया, पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

बरहरवा: कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य मार्ग पर चौरा मोड़ के पास शनिवार की देर रात सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ही चौरा मोड़ श्याम नगर निवासी रामकुमार बागती (50) पिता स्वर्गीय रोबी बागती के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर (डब्ल्यूबी 65जी 3717) कोटालपोखर से हिरणपुर की ओर जा रहा था, तभी चौरा मोड़ के समीप उसकी चपेट में आकर रामकुमार बागती की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे एवं सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य मार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया.


सूचना मिलने पर बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार यादव सदल-बल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया. साथ ही ट्रेलर मालिक से मुआवजे के तौर पर कुछ नकद राशि भी दिलवायी. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola