उधवा में 51 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, नियमित दवा और पौष्टिक आहार की अपील
मरीज को फूड बास्केट देते सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान | Prabhat Khabar Network
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में 51 टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी गईं. सिविल सर्जन ने नियमित दवा, पौष्टिक आहार और समाज से आगे आकर मरीजों को गोद लेने की अपील की. टीबी नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया.
प्रतिनिधि, उधवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा में रविवार को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन रामदेव पासवान एवं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू शामिल हुए.
51 मरीजों को मिला फूड बास्केट
इस दौरान टीबी से पीड़ित 51 मरीजों के बीच फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया. फूड बास्केट का वितरण स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एएनएम एवं मुखिया के माध्यम से किया गया.
नियमित दवा लेने की अपील
सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की.
मरीजों को गोद लेने की अपील
उन्होंने आम लोगों से आगे आकर टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की, ताकि उन्हें उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी सहायता मिल सके और समाज को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग किया जा सके.
सामूहिक प्रयास पर जोर
कार्यक्रम के दौरान टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से टीबी जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.
स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम, राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडु, बीपीएम अनिल पाल, एसटीएस रवि कुमार, लिपिक दिनेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए