मिर्जाचौकी में इस बार दिखेगा केदारनाथ धाम का नजारा, 20 लाख से बनेगा भव्य पंडाल

Updated:
विज्ञापन

पूजा समिति के सदस्यों साथ बैठक करते अध्यक्ष राजीव जयसवाल l Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिर्जाचौकी में इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन केदारनाथ धाम की तर्ज पर होगा. 20 लाख रुपये के बजट से बनने वाला यह भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा. बाजार को भी दीपावली की तरह सजाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

मंडरो से गुड्डू रजक की रिपोर्ट

विज्ञापन

मंडरो. मिर्जाचौकी धर्मशाला परिसर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में हुई. बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

केदारनाथ धाम की तर्ज पर पंडाल

समिति ने बताया कि इस वर्ष बाबा केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा. पंडाल निर्माण में करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

बाजार को रोशन करने की अपील

बैठक में समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल, बालेश्वर प्रसाद भगत, निरंजन जायसवाल समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने मिर्जाचौकी बाजार के सभी लोगों से अपील की कि प्रथम पूजा से लेकर विजया दशमी पूजा तक अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक लाइटिंग करें.

दीपावली जैसी रोशनी से सजे बाजार

समिति ने अपील की कि जिस तरह लोग दीपावली के दौरान अपने घरों को रोशनी से सजाते हैं, उसी तरह दुर्गा पूजा के अवसर पर भी पूरे बाजार को रोशन किया जाए. समिति सदस्यों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से मिर्जाचौकी बाजार को आकर्षक रूप दिया जाएगा.

श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा पंडाल

इस वर्ष बाबा केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनने वाला पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा और इसे पूरे जिले में विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर पूजा समिति के बलराम भगत, श्रीनाथ चौधरी, प्रमोद गुप्ता, गुड्डू चौधरी, बबलू जायसवाल, मुनचुन सोनी, सुनील भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola