गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र

Updated:
विज्ञापन

सांसद विजय हासंदा को मांग पत्र देते संगठन के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर नवझारखंड जनएकता संगठन ने सांसद विजय हांसदा को मांगपत्र सौंपा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13011/13012) के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राजमहल लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा से मुलाकात की.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को मांगपत्र सौंपकर गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहल करने का आग्रह किया.

व्यापारी, छात्र और मरीज समेत हजारों यात्रियों को होगी सुविधा

संगठन ने मांगपत्र में कहा है कि गुमानी और इसके आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला है. क्षेत्र में बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, किसान, मरीज और अन्य यात्री रेल सेवा पर निर्भर हैं.

मालदा और हावड़ा के बीच आवागमन के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन है. गुमानी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण आसपास के यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

लंबे समय से उठ रही है ठहराव की मांग

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है. इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों और ग्रामीणों की ओर से रेलवे प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं.

संगठन ने बताया कि मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन भी किये गये हैं, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है.

रेलवे बोर्ड और मंत्रालय तक मामला पहुंचाने की मांग

नवझारखंड जनएकता संगठन के प्रतिनिधियों ने सांसद से इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल ने गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की. सांसद विजय कुमार हांसदा ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें:

पहाड़ से आत्मनिर्भरता तक: पहाड़िया दीदियों ने मिलकर खड़ा किया 90 लाख का बिजनेस

दर्जनों प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर नवझारखंड जनएकता संगठन के फाउंडर अंसार अली उर्फ मिंटू, अध्यक्ष फारोग अहसान, अनिकुल इस्लाम, अब्दुल मालिक, सरफराज अहमद सहित संगठन के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola