तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीनपहाड़, तीनपहाड़ बाजार और बाबूपुर में सोमवार को जर्जर बिजली तार बदलने के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़: तीनपहाड़-राजमहल विद्युत अवर प्रमंडल अंतर्गत तीनपहाड़, तीनपहाड़ बाजार और बाबूपुर क्षेत्र में आगामी सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जर्जर और खराब तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

विज्ञापन

10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली

विद्युत विभाग, राजमहल के कनीय अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि तीनपहाड़, तीनपहाड़ बाजार एवं बाबूपुर क्षेत्र में खराब और जर्जर बिजली तारों को बदलने का कार्य किया जाना है.

कार्य के दौरान 11 केवीए वाले तीनपहाड़ फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

यह भी पढ़ें:

पहाड़ से आत्मनिर्भरता तक: पहाड़िया दीदियों ने मिलकर खड़ा किया 90 लाख का बिजनेस

काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति

कनीय अभियंता ने बताया कि तार बदलने का काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी.

बिजली विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि जर्जर तार बदलने का कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola