साहिबगंज के खेल मैदान से राज्य स्तर तक पहुंचेंगे ये खिलाड़ी, प्रतियोगिता संपन्न

Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को मिला सम्मान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ. खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स के विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश के आलोक में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया. सिद्धू कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं हुईं.

विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा ने विजेता और उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए अर्हता हासिल की.

खो-खो में कस्तूरबा बोरियो और कोदरजन्ना हाई स्कूल का दबदबा

बालिका खो-खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा बोरियो की टीम विजेता रही, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर, बरहरवा की टीम उपविजेता बनी.

बालक वर्ग में कोदरजन्ना उच्च विद्यालय, साहिबगंज ने विजेता का खिताब हासिल किया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर, बरहरवा की टीम उपविजेता रही.

कबड्डी में कस्तूरबा राजमहल और डीसीएसएमओई तालझारी विजेता

बालिका कबड्डी में कस्तूरबा राजमहल की टीम ने विजेता का खिताब जीता. नगरपालिका साहिबगंज की टीम उपविजेता रही.

वहीं बालक कबड्डी में डीसीएसएमओई, तालझारी की टीम विजेता बनी, जबकि उच्च विद्यालय विशनपुर, पतना की टीम उपविजेता रही.

एथलेटिक्स में साहिबगंज प्रखंड के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहिबगंज प्रखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.

  • 100 मीटर - परमा हांसदा
  • 200 मीटर - आयुष कुमार
  • 400 मीटर - कृष्णा कुमार
  • 800 मीटर - अमित कुमार
  • 1500 मीटर - पिंटू कुम्हार
  • 3000 मीटर - अमित कुमार
  • लंबी कूद - संतोष मुर्मू
  • ऊंची कूद - अश्विन नागद्वार
  • शॉटपुट - सन्नी कुमार
  • डिसकस - सानू कुमार
  • जेवलिन - पृथ्वी राज मंडल
  • 4x100 मीटर रिले - साहिबगंज प्रखंड की टीम

4x100 मीटर रिले टीम में संतोष मुर्मू, परमा हांसदा, आयुष कुमार और कृष्णा कुमार शामिल रहे.

बालिका एथलेटिक्स में तालझारी प्रखंड का शानदार प्रदर्शन

बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में तालझारी प्रखंड की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

  • 100 मीटर - रोशनी कुमारी
  • 200 मीटर - सरस्वती कुमारी
  • 400 मीटर - सुमित्रा कुमारी
  • 800 मीटर - खुशी मंडल
  • 1500 मीटर - खुशी मंडल
  • 3000 मीटर - पलक प्रिया
  • लंबी कूद - रोशनी कुमारी
  • ऊंची कूद - अनन्या कुमारी
  • जेवलिन - बेबी कुमारी
  • शॉटपुट - ईसा कुमारी
  • डिसकस - लक्खी कुमारी
  • 100 मीटर हर्डल्स - लक्ष्मी कुमारी
  • 4x100 मीटर रिले - तालझारी प्रखंड

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने हासिल की पात्रता

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के लिए किया गया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रशिक्षकों और खेल शिक्षकों में भी उत्साह है.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज के अंकुश ने रचा इतिहास, पहली बार जिले के पहलवान का वर्ल्ड ट्रायल में चयन

खेल शिक्षकों और प्रशिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में एपीओ शबनम तबस्सुम, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी निमाई चौधरी, मिथुन कुमार सिंह, अमन कुमार, खेल शिक्षक सुनील किस्कू, आदित्य कुमार, बिरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार राका, दीपक सिंह, मिरु सोरेन, अन्ना मुर्मू, सोने लाल मंडल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रखंडों के कोच एवं मैनेजर, शिक्षक और शिक्षेतर कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola