बरहेट में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गंभीर
बरहेट में सड़क हादसे के बाद इलाजरत घायल.
बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर लोगाई गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद साहिबगंज रेफर किया गया.
प्रतिनिधि, बरहेट: बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग पर लोगाई गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान बोरियो थाना क्षेत्र के चासगांवा पंचायत के बादर गांव निवासी 35 वर्षीय पतराश पहाड़िया के रूप में हुई है.
टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक चालक
बताया गया कि पतराश पहाड़िया मोटरसाइकिल से बरहेट-बोरियो मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान लोगाई गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया.
घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में ऑन-ड्यूटी चिकित्सक डॉ. सलीम शेख ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि घायल के शरीर पर गंभीर चोटें आयी हैं.
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर साहिबगंज रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें:
साहिबगंज के अंकुश ने रचा इतिहास, पहली बार जिले के पहलवान का वर्ल्ड ट्रायल में चयन
अज्ञात हाइवा की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना में शामिल हाइवा और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए