माता भगवती की जयंती शताब्दी की पूर्व संध्या पर रोशन हुआ साहिबगंज, गायत्री परिवार ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

मसाल जुलूस निकालते कैटरिंग परिवार के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व गायत्री परिवार ने माता भगवती की जयंती शताब्दी की पूर्व संध्या पर साहिबगंज में एक विशेष मशाल जुलूस का आयोजन किया. यह कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंज : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शनिवार देर शाम माता भगवती की जयंती शताब्दी की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस जिरवाबाड़ी चंद्रशेखर आजाद चौक से शुरू होकर जिरवाबाड़ी, पूर्वी फाटक, कॉलेज रोड होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा.

विज्ञापन
मसाल जुलूस निकालते कैटरिंग परिवार के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network
मसाल जुलूस निकालते कैटरिंग परिवार के सदस्य गण | Prabhat Khabar Network

शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ के कल्याण श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में आयोजित किया गया.

महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

मशाल जुलूस में महारानी देवी, अनिल कुमार, नीलम शर्मा, रानी झा, उषा देवी, मधु देवी, छाया देवी, निरंजन कुमार, ऊषा रानी साहा, प्रियंका सोनी, संगीता कुमारी, कंचन देवी, हरिहर प्रसाद मंडल, निरंजन भारती, ओमप्रकाश, धर्मराज, दिव्यांशु सहित कई महिला एवं पुरुष शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola