पदातिक एक्सप्रेस में 13 लाख के आभूषण चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, राजमहल की ज्वेलरी शॉप से जेवर बरामद; आरोपी-दुकानदार हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप पर कार्रवाई करती हावड़ा रेल क्राइम ब्रांच व आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चलती ट्रेन से 13 लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी होने के सनसनीखेज मामले में हावड़ा क्राइम ब्रांच ने राजमहल में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है और चोरी हुए जेवरों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : हावड़ा डिविजन के कोटालपोखर रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निवासी महिला यात्री निरुपमा दास से करीब 13 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान की चोरी के मामले में शनिवार को हावड़ा क्राइम ब्रांच की टीम राजमहल पहुंची. टीम ने पाकुड़ रेल पुलिस, राजमहल पुलिस और आरपीएफ के साथ मिलकर आभूषणों की बरामदगी को लेकर कार्रवाई की.

विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप पर कार्रवाई करती हावड़ा रेल क्राइम ब्रांच व आरपीएफ की टीम  | Prabhat Khabar Network
ज्वेलरी शॉप पर कार्रवाई करती हावड़ा रेल क्राइम ब्रांच व आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

रात में ट्रेन से चोरी हुआ था हैंडबैग

जानकारी के अनुसार घटना 14-15 सितंबर की रात की है. निरुपमा दास ट्रेन के एस-1 कोच में बर्थ संख्या 75 व 77 पर यात्रा कर रही थीं. रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कोटालपोखर के आसपास उनका कॉफी रंग का लेडीज हैंडबैग ट्रेन से चोरी हो गया था. बैग में दो सोने की चेन, चूड़ा, माला, हार, दो अंगूठियां, एक अन्य सोने की चेन, मोटोरोला जी35 मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे. सामान की कीमत करीब 13 लाख रुपये बतायी गयी है.

ज्वेलरी शॉप पर कार्रवाई करती हावड़ा रेल क्राइम ब्रांच व आरपीएफ की टीम  | Prabhat Khabar Network
ज्वेलरी शॉप पर कार्रवाई करती हावड़ा रेल क्राइम ब्रांच व आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

मुख्य आरोपी ससुराल से हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस ने बरहरवा थाना क्षेत्र के मुख्य आरोपी जियाउल शेख उर्फ छपरा को राजमहल थाना क्षेत्र के नागेश्वर बाग स्थित उसके ससुराल से हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने आभूषणों को अलग-अलग जगहों पर बेचने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की.

ज्वेलरी दुकान से दो चेन और कान की बाली बरामद

इसी क्रम में राजमहल थाना क्षेत्र के लालू मार्केट स्थित प्रदीप साह की ज्वेलरी शॉप की जांच की गयी, जहां से दो सोने की चेन और एक जोड़ी कान की बाली बरामद की गयी. पुलिस बरामद आभूषणों का पीड़िता के बताये सामान से मिलान करा रही है. लालू मार्केट से दुकानदार नयाबाजार निवासी प्रदीप साह को हिरासत में लिया गया है.

अन्य आभूषणों की बरामदगी के लिए छापेमारी

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपी को पकड़ा गया है और उसके द्वारा बेचे गये आभूषणों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. बरामद सामान का मिलान कराया जा रहा है.

पुलिस अन्य आभूषणों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मौके पर राजमहल थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद थे. कार्रवाई में हावड़ा क्राइम ब्रांच, सीआईबी बर्द्धमान, आरपीएफ बरहरवा, पाकुड़ आरपीएफ और साहिबगंज पुलिस की टीम शामिल रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola