साहिबगंज के अंकुश ने रचा इतिहास, पहली बार जिले के पहलवान का वर्ल्ड ट्रायल में चयन
पहलवान अंकुश कुमार.
साहिबगंज के पहलवान अंकुश कुमार का 51 KG फ्रीस्टाइल में ISF वर्ल्ड स्कूल गेम्स-2026 के भारतीय टीम चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ है. रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक ट्रायल होगा.
संवाददाता, साहिबगंज.साहिबगंज के लिए गर्व का क्षण है. जिले के होनहार पहलवान अंकुश कुमार का 51 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में ISF वर्ल्ड स्कूल गेम्स-2026 के भारतीय टीम चयन ट्रायल के लिए चयन हुआ है. यह पहली बार है जब साहिबगंज के किसी पहलवान ने वर्ल्ड ट्रायल के लिए जगह बनायी है.
अंकुश के चयन से साहिबगंज के साथ-साथ पूरे झारखंड के कुश्ती प्रेमियों में उत्साह है. जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने अंकुश को शुभकामनाएं देते हुए ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है.
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर बनाया वर्ल्ड ट्रायल का रास्ता
अंकुश कुमार ने हाल में SGFI के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम के चयन ट्रायल में शामिल होने का मौका मिला है.
अंकुश अब 51 KG फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे.
रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक होगा चयन ट्रायल
ISF वर्ल्ड स्कूल गेम्स-2026 की कुश्ती प्रतियोगिता 3 से 8 दिसंबर 2026 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित होने वाली है. भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया जा रहा है.
यह चयन ट्रायल 19 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा. इसका आयोजन School Games Federation of India (SGFI) द्वारा किया जा रहा है.
झारखंड के पहलवान भारतीय टीम में जगह बनाने उतरेंगे
भारतीय टीम के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए झारखंड के चयनित पहलवान रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं. ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा.
अंकुश के चयन को साहिबगंज में कुश्ती के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
जिला कुश्ती संघ ने दी बधाई
अंकुश कुमार के चयन पर साहिबगंज जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार यादव, सचिव बेबी शर्मा, इंटरनेशनल कोच नमिता शर्मा तथा कोच सुशांत सौरव, अंगद यादव, गुंजन यादव और रोशनी कुमारी ने बधाई दी.
संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने अंकुश को आगामी ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए