बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह

Updated:
विज्ञापन

नशामुक्ति की शपथ लेते छात्र छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा के ब्राइट कोचिंग सेंटर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. छात्रों को नशे के नुकसान बताए गये और विकसित भारत क्विज में शामिल कराया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर में रविवार को नशामुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. MY Bharat की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका (NYV) प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी और उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

वीडियो के जरिये समझाये नशे के नुकसान

जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से वीडियो और विजुअल प्रस्तुत किये गये. इसके जरिये विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी.

छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर परिवार और पूरे समाज पर भी पड़ता है.

युवाओं से खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की गयी.

युवा शक्ति देश के विकास में निभा सकती है बड़ी भूमिका

NYV प्रियंका कुमारी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें. युवा शक्ति देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

यह भी पढ़ें:

गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र

विकसित भारत क्विज में भी शामिल हुए विद्यार्थी

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के बाद NYV प्रियंका कुमारी ने छात्र-छात्राओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि क्विज के माध्यम से युवाओं को देश के विकास, उपलब्धियों और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.

इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लेकर विकसित भारत अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करायी.

कार्यक्रम में कोचिंग संचालक अमित कुमार, शिक्षक रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola