गांजा खरीदने के लिए धनजोरी गांव में अलग-अलग घरों में चोरी की घटना काे अंजाम देने वाले दो धराये

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 06 Jun 2026 10:44 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पुलिस ने लोकेशन के आधार पर की छापेमारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

विज्ञापन

बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत धनजोरी गांव में अलग-अलग घरों से 10 मोबाइल की चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि बरहेट उत्तरी निवासी सज्जाद अंसारी पिता मंसूर अंसारी तथा वसीम अंसारी पिता मंसूर अंसारी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. आगे बताया कि दोनों चोर 27 मई की रात धनजोरी गांव के अलग-अलग घरों से 10 मोबाइल, चांदी की चेन और नकदी चोरी कर भाग गये थे. चोरों ने पूछताछ में बताया कि गांजा खरीदने के पैसे खत्म हो गये थे इसलिए दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनायी. चोरी के बाद पुलिसिया जांच में 4 जून को एक मोबाइल ऑन मिला, जिसके लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी तथा सज्जाद अंसारी की गिरफ्तारी हुई. उसकी निशानदेही पर वसीम की भी गिरफ्तारी हुयी तथा 10 पीस मोबाइल एवं चांदी की चेन बरामद की गयी. थाना पुलिस ने कांड संख्या 67/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुये दोनों चोरों को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में साहिबगंज कारा भेज दिया है. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक असीम कुजूर के अलावे अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola