मोतीनाथधाम में साफ-सफाई, सीसीटीवी और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते समिति के लोग

मोतीनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर विशेष बैठक हुई। कांवरियों की सुरक्षा, साफ-सफाई, सीसीटीवी और चिकित्सा व्यवस्था पर जोर दिया गया। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

तालझारी: 30 जुलाई से शुरू होने वाले मासव्यापी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर रविवार की संध्या महाराजपुर मोतीझरना प्रांगण परिसर में मोतीझरना विकास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लडडू सिंह ने की. बैठक में बाबा मोतीनाथ धाम मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले कांवरियों और शिव भक्तों की सुविधा, सुरक्षा तथा विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, पंडाल, एम्बुलेंस और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती का प्रस्ताव रखा गया.


समिति ने सर्वसम्मति से मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक जंगल-झाड़ की सफाई कराने, क्षतिग्रस्त सड़कों की डस्ट से मरम्मत कराने, मंदिर में रंग-रोगन कराने, पंडाल और सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा महाराजपुर गंगा तट पर कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंगा थाना को सूचित करने का निर्णय लिया. बैठक में कहा गया कि मेले के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. मौके पर समिति के मंटु राय, दिलीप यादव, साजन यादव, अर्जुन ठाकुर, सन्नी यादव, संजीव यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, शंकर घोष, दिवाकर यादव, करण यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola