गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से रसोईघर में लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

. | Prabhat Khabar Network
उधवा के बाघपिंजरा गांव में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से रसोईघर जल गया। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी अबू कलाम शेख झुलस गए, अस्पताल में इलाज जारी है।
उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत बाघपिंजरा गांव में शुक्रवार दोपहर गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से रसोईघर में आग लग गयी. हादसे में आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी अबू कलाम शेख आंशिक रूप से झुलस गये, जबकि रसोईघर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अबू कलाम शेख के घर में खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान गैस सिलेंडर से जुड़े रबर पाइप में अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते रेगुलेटर में तेज आवाज के साथ आग लग गयी, जिससे पूरे रसोईघर में अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें उठती देख परिवार के सदस्य घबराकर घर से बाहर निकल आये और शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे.
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस अग्निकांड में रसोईघर में रखा गैस चूल्हा, बर्तन, राशन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. वहीं आग बुझाने के प्रयास में अबू कलाम शेख को हल्की चोटें आयीं और वे आंशिक रूप से झुलस गये. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










