गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
अधिकारियों से बातचीत करते ग्रामीण
बरहरवा के गुमानी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप बोर्ड संख्या-262 स्थित रेलवे अंडरपास में वर्षों से हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को एआइएमआइएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनुभाग अभियंता कार्य, रामपुरहाट (हावड़ा मंडल) के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी में सुधार और स्थायी समाधान की मांग की. कहा गया है कि हल्की बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह मार्ग दरियापुर, बिनोदपुर, बिंदुपाड़ा समेत कई गांवों को फरक्का मुख्य सड़क से जोड़ता है.
जलजमाव के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास में पंपसेट और ड्रेनेज की व्यवस्था होने के बावजूद नियमित रखरखाव के अभाव में समस्या बनी हुई है. उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्थायी तकनीकी समाधान की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा. ज्ञापन की प्रति मालदा मंडल के डीआरएम को भी भेजी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए