बोरियो पहुंचे बाबूलाल मरांडी का हुआ जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी का स्वागत करते सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का साहिबगंज के बोरियो में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने जेपीसी मामले में कथित अनियमितताओं के खिलाफ गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की.

विज्ञापन

बोरियो : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साहिबगंज आगमन पर बुधवार को बोरियो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. भाजपा नेता सलखु सोरेन की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे और बाबूलाल मरांडी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए.

विज्ञापन

जेपीसी मामले पर गुरुवार को प्रदर्शन

स्वागत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुरुवार को साहिबगंज में भाजपा की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल साहिबगंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा जेपीसी मामले में कथित घपला और अनियमितता है, जिसकी जानकारी पूरे देश को है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की.

बाबूलाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

बाबूलाल मरांडी के बोरियो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola