गुमानी नदी उफनाई, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन

गुमानी नदी के कारण निचले इलाके में घुसा पानी, पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ | Prabhat Khabar Network

बरहरवा में गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. श्रीकुंड पंचायत के कई घरों तक पानी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. नदी कटाव को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

बरहरवा : क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने से बरहरवा प्रखंड के नदी किनारे स्थित कई गांवों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है. श्रीकुंड पंचायत के कई घरों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गुमानी नदी के कारण निचले इलाके में घुसा पानी, पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ | Prabhat Khabar Network
गुमानी नदी के कारण निचले इलाके में घुसा पानी, पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ | Prabhat Khabar Network

सड़क और रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बरहरवा-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हरिहरा के समीप पानी जमा हो गया है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. वहीं, गुमानी स्टेशन रोड पर भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

गुमानी नदी के कारण निचले इलाके में घुसा पानी, पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ | Prabhat Khabar Network
गुमानी नदी के कारण निचले इलाके में घुसा पानी, पाकुड़ बरहरवा मुख्य पथ | Prabhat Khabar Network

गुमानी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी कटाव को लेकर भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव की व्यवस्था करने के साथ ही जलस्तर और कटाव पर लगातार नजर रखने की मांग की है.

बरहरवा के बीडीओ अनुज कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. संबंधित पंचायतों के कर्मचारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola