राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला:पाउडर छिड़कर 3 लाख के जेवर लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

जांच करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

बर्तन बदलने के बहाने महिला घर में घुसी, पाउडर छिड़ककर बेहोश किया और लाखों के जेवर व कांसे के बर्तन लेकर फरार. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल: नीलकोठी स्थित वार्ड नंबर-2 में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी एक अज्ञात महिला द्वारा लाखों रुपये के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि संदिग्ध महिला ने पास के एक अन्य परिवार को भी निशाना बनाया और वहां से सोने की बाली व चांदी की पायल लेकर फरार हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पाउडरनुमा पदार्थ छिड़कने का आरोप

घटना के संबंध में पीड़ित मुकेश कुमार घोष के परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला टूटे-फूटे पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर उनके घर पहुंची. महिला ने घर की महिलाओं से बातचीत करते हुए बर्तन बदलने की प्रक्रिया शुरू की.

परिवार के लोगों का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने अपने हाथ में रखे किसी पाउडरनुमा पदार्थ को उन पर छिड़क दिया, जिसके बाद एक महिला अर्धचेतन अवस्था में हो गयी. इसी दौरान आरोपित महिला ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर लिये तथा मौके से फरार हो गयी.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ेंगे 3 AC कोच:यात्रियों को बड़ी राहत, चेंबर ने जताया आभार

दूसरे परिवार को भी बनाया निशाना

बताया गया कि उक्त संदिग्ध महिला ने पास के एक अन्य परिवार को भी निशाना बनाया. वहां से सोने की कान की बाली और चांदी की पायल लेकर फरार होने की बात सामने आयी है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच करते थाना प्रभारी व सीसीटीवी कैमरे में कैद सामान लेकर भागती महिला | Prabhat Khabar Network
सीसीटीवी कैमरे में कैद समान लेकर भागती महिला | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसन अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध महिला या व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल राजमहल थाना को दें. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola