कन्हाई नाट्यशाला में ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता,छात्राओं ने कागज पर उकेरी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

Updated:
विज्ञापन

राधा रानी रूप में सज्जा व चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल छात्रा. | Prabhat Khabar Network

जन्माष्टमी पर स्कूली छात्राओं के लिए कन्हाई नाट्यशाला में चित्रकला प्रतियोगिता. बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं उकेरीं. विजेताओं को मिलेगा सम्मान.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंगलहाट: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयास्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला इस्कॉन मंदिर की ओर से गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूली छात्राओं के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु एवं उनके सहयोगी सुनील मिश्रा के नेतृत्व में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना था. प्रतियोगिता में योगीचक जयरामपुर हाई स्कूल, सरकंडा की डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी विभिन्न लीलाओं को अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से कागज पर उकेरा. आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रतिभागियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें:

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला:पाउडर छिड़कर 3 लाख के जेवर लेकर फरार

विजेता प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

राधा रानी रूप में सज्जा व चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल. | Prabhat Khabar Network
चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल छात्र. | Prabhat Khabar Network

प्रतियोगिता के दौरान मंदिर परिसर में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला. मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को मंदिर की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

आयोजन को लेकर छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola