साहिबगंज में नन्हे हाथों ने थामी हरियाली की कमान, छात्रों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पौधा वितरण करते सदस्य | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज के श्रीराम चौकी उच्च विद्यालय में गंगा मिशन द्वारा फलदार पौधे बांटे गए. छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता-साहिबगंज की ओर से गुरुवार को महादेवगंज स्थित श्रीराम चौकी उच्च विद्यालय परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार समेत विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में जनहित क्लब महादेवगंज के अनुराग राहुल अपने सदस्यों के साथ उपस्थित रहे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हरियाली और प्राकृतिक संपदा के लिए जाना जाता है. राज्य की धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा भी करनी होगी.

कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कविता का पाठ कर बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया. शिक्षाविद माखनलाल यादव ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला.

वहीं, अनुराग राहुल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य है. मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ेंगे 3 AC कोच:यात्रियों को बड़ी राहत, चेंबर ने जताया आभार

विद्यालय परिसर में लगाया गया नारियल का पौधा

डॉ. राजेश कुमार साह ने भी पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नारियल का पौधा लगाया गया. उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया.

मौके पर विनती शर्मा, कुमारी रेखा, चंदा कुमारी, मनोज कुमार मंडल, प्रमोद कुमार पांडेय, विनय कुमार, संतोष कुमार, अभय आनंद, आनंद मोदी, सुनील मंडल, कोमल कुमारी, अमन कुमार, अंकित कुमार, सुधांशु राय, विभाष कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola