साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ेंगे 3 AC कोच:यात्रियों को बड़ी राहत, चेंबर ने जताया आभार
सांकेतिक तस्वीर.
साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में 3 AC कोच जोड़े जाने से यात्रियों को मिलेगी आरामदायक यात्रा. चैंबर ने जताई खुशी और जताया आभार.
प्रतिनिधि, साहिबगंज.साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन एसी कोच जोड़े जाने के निर्णय पर ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज ने प्रसन्नता जताते हुए रेल प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. चेंबर ने इस निर्णय को क्षेत्र के यात्रियों और व्यापारिक वर्ग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.
आपके शहर में
लंबे समय से उठाई जा रही थी मांग
चेंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी. इस संबंध में चेंबर की ओर से पूर्व रेलवे की ZRUCC बैठकों में कई बार मांग रखी गई थी. इसके अलावा जब भी पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक साहिबगंज पहुंचे, तब उन्हें पत्र एवं मौखिक रूप से भी इस समस्या से अवगत कराया गया.
राजेश अग्रवाल ने कहा कि महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह सचिव पंकज मिश्रा के सकारात्मक प्रयास और अनुशंसा के बाद इस मांग को स्वीकृति मिली है. चेंबर की ओर से तीनों के प्रति अलग-अलग धन्यवाद पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें:
गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी
व्यापारियों, मरीजों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है. इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज और आम नागरिक यात्रा करते हैं. अब तक सामान्य और स्लीपर कोच में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वृद्ध, बीमार और महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
तीन एसी कोच जुड़ने से यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. साथ ही व्यापारियों के लिए साहिबगंज और कोलकाता के बीच आवागमन आसान होगा. चेंबर का मानना है कि बेहतर रेल सुविधा मिलने से क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.
रेलवे स्टेशन के विकास की जताई उम्मीद
राजेश अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी रेल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से साहिबगंज रेलवे स्टेशन का विकास जारी रहेगा तथा यात्रियों की सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी.
चेंबर ने इंटरसिटी एक्सप्रेस में तीन एसी कोच जोड़े जाने के निर्णय के लिए रेल प्रशासन और पंकज मिश्रा के प्रति साहिबगंज के व्यापारियों एवं यात्रियों की ओर से आभार व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए