पतना में 12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, बिजली तार पर भी सख्ती: जांच से मरम्मत तक के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते केंद्रीव सचिव व उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

पतना में 12 करोड़ की सड़क की जर्जर स्थिति और बिजली तारों की समस्या पर गरमागरम बहस. शीघ्र समाधान के लिए निर्देश .

विज्ञापन

सोनू कुमार, पतना.झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा गुरुवार को पतना प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने विधायक कक्ष में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पहल की. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

पतना-हिरणपुर मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति का मामला उठा

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पतना चौक से हिरणपुर तक मुख्य मार्ग के जर्जर होने का मामला प्रमुखता से उठाया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के एक-दो वर्ष के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गयी. कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.

इस पर पंकज मिश्रा ने संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी से बातचीत कर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा.

जर्जर बिजली तार एक सप्ताह में दुरुस्त करने का निर्देश

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी दी. इस पर पंकज मिश्रा ने विद्युत विभाग के एसी राज कुमार से बातचीत की. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने तथा बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान करने को कहा.

बैठक में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का मामला भी उठाया गया. इस पर पंकज मिश्रा ने साहिबगंज उपायुक्त और सिविल सर्जन से बातचीत कर समस्या के समाधान की दिशा में तत्काल पहल करने की बात कही.

यह भी पढ़ें:

साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी में जुड़ेंगे 3 AC कोच:यात्रियों को बड़ी राहत, चेंबर ने जताया आभार

7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक लोगों की जुटान का दावा

बैठक में आगामी 7 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो की ओर से आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बताया गया कि पतना प्रखंड की सभी 13 पंचायतों से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता और ग्रामीण धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी हैं.

पंकज मिश्रा ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट में संशोधन से झारखंड के अधिकार और खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. राज्य के हितों की रक्षा के लिए झामुमो इस एक्ट का पुरजोर विरोध करेगा और 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा.

एसआईआर और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इसके अलावा संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिप सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश साहा, मोहम्मद शहबाज, उप प्रमुख जितेंद्र यादव, अख्तर आलम, रहमान अंसारी, राजेश यादव, इस्लाम शेख, भरत चंद्रवंशी, वसीम अकरम, दिनेश कर्मकार, फिरोज अंसारी, शमशेर मोमिन, संदीप भगत, समीर दास, राजेश मंडल व नजरुल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola