झारखंड मजदूर संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर:6 सितंबर से पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

संगठन के सदस्य | Prabhat Khabar Network

राजमहल में झारखंड मजदूर संघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने और महिला मोर्चा के गठन पर चर्चा. मजदूरों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल: प्रखंड क्षेत्र के मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन कुमार शाह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, मजदूरों का निबंधन कराने और पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

संगीता देवी बनीं महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष

बैठक के दौरान संगीता देवी को झारखंड मजदूर संघ महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वहीं, संगठन के विस्तार को लेकर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य रवि घोष एवं प्रखंड महामंत्री देवेंद्र प्रसाद ठाकुर का मनोनयन किया गया.

पदाधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया. बताया गया कि राजमहल प्रखंड में कुल 23 पंचायतें हैं. सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला:पाउडर छिड़कर 3 लाख के जेवर लेकर फरार

6 सितंबर से शुरू होगा पंचायत समितियों का गठन

बैठक में बताया गया कि आगामी 6 सितंबर 2026 से पंचायत समिति के सदस्यों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस दौरान मजदूरों के निबंधन सहित संगठन की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.

बैठक में मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया.

मौके पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, जिला संगठन मंत्री मार्कश मुर्मू, जिला सहायक मंत्री पोलुस गुरुजी टुडू एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया परवीन मौजूद रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola