नीलकोठी में बर्तन बदलने आयी महिला, सोने के जेवर लेकर फरार
जांच करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network
राजमहल के नीलकोठी में बर्तन बदलने आई एक महिला ने लाखों रुपये के सोने के जेवर और कांसे के बर्तन चुरा लिए। महिला ने होश उड़ाने वाले पाउडर का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
राजमहल : थाना क्षेत्र के नीलकोठी (वार्ड-2) में बर्तन बदलने के बहाने घर में प्रवेश कर अज्ञात महिला द्वारा लाखों रुपये के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है. महिला ने एक अन्य परिवार को भी निशाना बनाया और सोने की बाली व चांदी के पायल लेकर फरार हो गयी.
आपके शहर में

पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने पहुंची थी महिला
पीड़ित मुकेश कुमार घोष के परिवार के लोगों ने बताया कि तीन सितंबर की दोपहर एक अज्ञात महिला टूटे-फूटे पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने के बहाने उनके घर पहुंची. महिला ने घर की महिलाओं से बातचीत करते हुए बर्तन बदलने की प्रक्रिया शुरू की.

पाउडरनुमा पदार्थ छिड़कने का आरोप
परिवार का आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात महिला ने अपने हाथ में रखे किसी पाउडरनुमा पदार्थ को उनके ऊपर छिड़क दिया. इससे महिला अर्द्ध चेतन अवस्था में आ गयी. इसके बाद आरोपित महिला ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर लिये और मौके से फरार हो गयी.
दूसरे परिवार को भी बनाया निशाना
परिजनों के अनुसार, उक्त महिला ने एक अन्य परिवार को भी निशाना बनाया. वहां से सोने की बाली और चांदी के पायल लेकर वह फरार हो गयी.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसन अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
संदिग्धों की सूचना देने की अपील
थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों से अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध महिला या व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल राजमहल थाना को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए