जन्माष्टमी पर छात्राओं ने कागज पर उकेरी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं
राधा रानी रूप में सज्जा व चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल. | Prabhat Khabar Network
कन्हाईनाट्यशाला इस्कॉन मंदिर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में स्कूली छात्राओं के लिए ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया.
कन्हाईनाट्यशाला इस्कॉन मंदिर में ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता, डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा
मंगलहाट : राजमहल प्रखंड के कन्हैयास्थान स्थित कन्हाईनाट्यशाला इस्कॉन मंदिर की ओर से गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूली छात्राओं के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु एवं उनके सहयोगी सुनील मिश्रा के नेतृत्व में किया गया.
आपके शहर में

संस्कृति से जोड़ना रहा उद्देश्य
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हिंदू धर्म, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना था. इस दौरान योगीचक जयरामपुर हाइस्कूल, सरकंडा की डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
पेंटिंग में दिखी छात्राओं की कल्पनाशीलता
छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी विभिन्न लीलाओं को अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से कागज पर उकेरा. प्रतिभागियों ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
मंदिर प्रबंधक कृष्ण कृपा सिंधु ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को मंदिर की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए