डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी, बंगाल-धनबाद से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा में डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.20 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल और धनबाद से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जांच जारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी गौतम चंद्र दास से डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी असित महतो और रंजीत बख्शी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद से धीरज कुमार नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है. एसआईटी प्रमुख सह साहिबगंज मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

डिजिटल अरेस्ट कर उड़ाये थे 1.20 करोड़

पुलिस के अनुसार, गौतम चंद्र दास को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया था. इसके बाद अलग-अलग तरीके से दबाव बनाकर उनसे 1 करोड़ 20 लाख रुपये की ठगी की गयी.

मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज की. इसी क्रम में एसआईटी को तीन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली.

तीन गिरफ्तार, गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर ठगी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

एसआईटी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह का संचालन किन-किन स्थानों से किया जाता है और ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में भेजी गयी. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े अन्य लिंक की भी जांच कर रही है.

5000 से ज्यादा बैंक खातों तक पहुंचा ठगी का पैसा!

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि ठगी की रकम देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद करीब 5000 से अधिक बैंक खातों में भेजी गयी है.

इस जानकारी के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है. टीम उन बैंक खातों के धारकों और उनसे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

यूपी-बिहार-बंगाल समेत कई राज्यों से जुड़े तार

साइबर ठगी का यह मामला अब उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से जुड़ता दिखाई दे रहा है. पुलिस को आशंका है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को इधर-उधर करते थे.

एसआईटी टीम ठगी की रकम के ट्रांजैक्शन की कड़ी जोड़ने में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

पुलिस ने कई बैंक खाते कराये फ्रीज

डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उन बैंक खातों की पहचान शुरू की, जिनमें ठगी की रकम भेजी गयी थी.

जांच के दौरान पुलिस ने कई बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया है. खाते फ्रीज होने के बाद उनमें मौजूद रकम की निकासी पर रोक लग गयी है. पुलिस अब इन खातों से जुड़े लोगों और लेनदेन की जांच कर रही है.

साइबर गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही एसआईटी

एसआईटी की टीम गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि ठगी की रकम को किन माध्यमों से अलग-अलग खातों तक पहुंचाया गया और इस पूरे नेटवर्क में किसकी क्या भूमिका थी.

करोड़ों की ठगी से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola