बरहरवा स्टेशन पर 194 पाउच-बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बरहरवा, साहिबगंज: मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 पाउच एवं बोतल भारतीय निर्मित विदेशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आनंद विहार एक्सप्रेस के आगमन के समय पर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया. इसमें आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के एएसआई अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल जितेंद्र प्रसाद यादव, अनिल कुमार साह एवं मुकेश कुमार के अलावा सीपीडीएस टीम मालदा के हेड कांस्टेबल मो शमीम खान तथा कांस्टेबल राजा यादव शामिल थे.

तलाशी के दौरान छापेमारी दल प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित आरपीएफ कार्यालय के समीप पहुंची, तो तीन युवक तीन पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखायी दिए. संदेह होने पर उन्हें रोककर बैगों की तलाशी ली गयी, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. आरोपित बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर निवासी सुमन कुमार (20) पिता पवन पासवान के बैग से 180 एमएल के 78 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 10,920 रुपये है. वहीं, बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी रौशन कुमार (22 ) पिता दिलीप चौधरी के पास से 80 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, जिसकी कीमत 11,200 रुपये है तथा 750 एमएल की दो बोतल मास्टर ब्लेंडर्स सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की, जिसकी कीमत 2,040 रुपये है, बरामद हुई.


इसके अलावा लखीसराय के ही किऊल गढ़ी बिशनपुर निवासी प्रवीण कुमार (20) पिता मनोज यादव के कब्जे से 12 पाउच ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, जिसकी कीमत 1,680 रुपये है तथा 375 एमएल की 22 बोतल रॉयल स्टेज व्हिस्की, जिसकी कीमत 9,020 रुपये है, बरामद हुई. पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकारा कि बरामद बैग उनके ही हैं, लेकिन वे शराब के परिवहन अथवा स्वामित्व से संबंधित कोई वैध लाइसेंस, परमिट या प्राधिकार प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बरहरवा रेलवे स्टेशन से उक्त शराब लेकर जमालपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे और मुंगेर क्षेत्र में अवैध बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने की योजना थी. इसके बाद आरपीएफ तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट बरहरवा ले आयी और बाद में आरोपियों तथा जब्त शराब को उत्पाद विभाग साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola