फ्लाई ऐश ले जा रहा हाईवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 22 Nov 2025 7:43 PM

विज्ञापन

हुटाप मोड़ के पास फ्लाई ऐश ले जा रहे हाईवा ट्रक देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

खलारी. खलारी-रांची मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे-7 में खलारी थाना क्षेत्र हुटाप मोड़ के पास फ्लाई ऐश ले जा रहे हाईवा ट्रक (जेएच-18 के 8704) देर रात अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा ट्रक टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर धनबाद जा रहा था.वहीं फ्लाई ऐश ट्रक का चालक निरंजन राम(40) धनकंडा थाना नावां बाजार, पलामू का रहनेवाला है. चालक ने बताया कि वे देर रात करीब 11:30 बजे टंडवा से फ्लाई ऐश लेकर धनबाद जा रहे थे. इसी क्रम में बीजूपाड़ा रोड की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने चकमा दिया. बताया कि उससे बचने के प्रयास में जैसे ही उन्होंने ब्रेक लगाया ब्रेक पाइप फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हुटाप मोड़ के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया. सुबह में घटना की जानकारी खलारी थाना को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola