अचानक फोन वाइब्रेट हो रहा है? घबराएं नहीं, सरकार दे रही है मौसम का अलर्ट, जानिए क्यों बजता है 'Emergency Alert'
Published by : Sakshi kumari Updated At : 11 Jun 2026 8:04 AM
अचानक फोन हो रहा है वाइब्रेट ?
Mobile Vibrating Suddenly: क्या आज सुबह अचानक आपका मोबाइल फोन वाइब्रेट करने लगा? या देर शाम भी आपका फोन अचानक वाइब्रेट कर रहा था? क्या बिना किसी कॉल या मैसेज के फोन ने तेज आवाज के साथ कोई संदेश या चेतावनी दिखाई दी? जानिए क्यों?
Mobile Vibrating Suddenly: क्या आज सुबह अचानक आपका मोबाइल फोन वाइब्रेट करने लगा? या देर शाम भी आपका फोन अचानक वाइब्रेट कर रहा था? क्या बिना किसी कॉल या मैसेज के फोन ने तेज आवाज के साथ कोई संदेश या चेतावनी दिखाई? अगर हां, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है. आपका फोन खराब नहीं हुआ है और न ही उसमें कोई तकनीकी समस्या आई है.
आपदा विभाग की नई पहल
दरअसल, यह भारत सरकार और मौसम विभाग की आपदा चेतावनी प्रणाली (Emergency Alert System) का हिस्सा है, जिसके जरिए संभावित आंधी, बारिश, वज्रपात या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की सूचना सीधे लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंचाई जाती है. इसके तहत ही बिहार में मौसम विभाग की चेतावनी अब सीधे आपके मोबाइल तक पहुंच रही है. अगर आपके फोन पर अचानक तेज वाइब्रेशन होने लगे, अलर्ट टोन बजे और स्क्रीन पर “Extremely Severe Alert” जैसा संदेश दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यह आपके मोबाइल की खराबी नहीं, बल्कि सरकार और मौसम विभाग की ओर से जारी की गई आपदा चेतावनी है.
सुबह सुबह आया मौसम विभाग का अलर्ट
गुरुवार की सुबह सुबह बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों के मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट भेजे जा रहे हैं. इस दौरान फोन साइलेंट मोड में होने के बावजूद तेज आवाज या वाइब्रेशन कर सकता है, ताकि लोगों तक समय रहते जरूरी सूचना पहुंच सके. सुबह से ही राजधानी पटना सहित कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. बारिश शुरु होने के तुरंत पहले सरकार के द्वारा लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा गया है.

क्यों आता है यह अलर्ट?
भारत सरकार और मौसम विभाग (IMD) की ओर से Cell Broadcast Technology के माध्यम से यह संदेश भेजा जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को संभावित प्राकृतिक आपदा, वज्रपात, तेज आंधी, भारी बारिश या अन्य आपात स्थिति के बारे में पहले से सचेत करना है.

क्या करें जब ऐसा अलर्ट मिले?
अलर्ट को ध्यान से पढ़ें
मौसम संबंधी चेतावनी का पालन करें
खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास जाने से बचें
सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक यात्रा न करें
क्या मोबाइल में कोई खराबी है?
बिल्कुल नहीं, यदि आपके फोन में अचानक वाइब्रेशन हुआ और मौसम संबंधी चेतावनी दिखाई दी, तो समझिए कि आपका मोबाइल सही काम कर रहा है और सरकारी आपदा चेतावनी प्रणाली सक्रिय है. इसलिए अगली बार अगर आपका फोन अचानक तेज वाइब्रेट करने लगे, तो घबराएं नहीं. यह आपके मोबाइल की खराबी नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए सरकार और मौसम विभाग द्वारा भेजी गई महत्वपूर्ण चेतावनी हो सकती है.
Also Read: बिहार में खुल सकता है गूगल का ग्लोबल सेंटर, सीएम सम्राट ने दिया ऑफर, बदल सकती है युवाओं की किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










