फीफा विश्व कप के लिए नॉर्वे का खास प्लान, 6000 संतरे और 300 किलो लाल मछली के साथ पहुंचे खिलाड़ी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
norway team

नॉर्वे टीम

FIFA WORLD CUP 2026: 28 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद फीफा विश्व कप खेलने जा रही नॉर्वे फुटबॉल टीम ने अनोखे इंतजामों के साथ अमेरिका में कदम रखा है. खिलाड़ियों के खान-पान में कोई कमी न रहे, इसके लिए नॉर्वे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री विशेष रूप से अमेरिका मंगवाई गई है.

विज्ञापन

FIFA WORLD CUP 2026: नॉर्वे की फुटबॉल टीम पूरे 28 वर्षों के बाद फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है. इससे पहले टीम ने आखिरी बार 1998 के टूर्नामेंट में भाग लिया था. इस बार टीम की कमान और उम्मीदें मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड और प्रीमियर लीग चैंपियन आर्सेनल के कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड जैसे स्टार खिलाड़ियों पर टिकी हैं. खेल के मैदान के साथ-साथ नॉर्वे की टीम इस समय अपने विशेष खान-पान के इंतजामों के कारण भी मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है.

नॉर्वे की सुर्खियों में रहने का खास वजह

जी हाँ, 28 साल बाद फीफा विश्व कप में वापसी कर रही नॉर्वे की फुटबॉल टीम इस समय नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीन्सबोरो में जमकर पसीना बहा रही है. मोरोक्को के खिलाफ वार्म-अप मैच खेल चुकी यह टीम इस समय अपने खाने के शौकीन अंदाज के लिए चर्चा में है. खिलाड़ियों को अमेरिका में घर जैसा माहौल देने के लिए नॉर्वे से खास तौर पर 300 किलो लाल मछली, 116 किलो चीज और 6,000 संतरे अमेरिका लाए गए हैं. नॉर्वे का यह कॉम्बिनेशन वाकई देखने लायक है.

किचन में गोल्ड मेडलिस्ट शेफ

28 साल बाद फीफा विश्व कप में उतरी नॉर्वे की टीम ने इस बार अपनी तैयारियों को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीन्सबोरो में कैंप कर रही इस टीम में जहाँ एर्लिंग हालैंड और मार्टिन ओडेगार्ड जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं उनके खान-पान के लिए 300 किलो लाल मछली, 116 किलो चीज और 6,000 संतरे नॉर्वे से मंगाए गए हैं. इस खास खाने को तैयार करने के लिए टीम के साथ मशहूर शेफ एरिक टफ्टे और 2020 के कलिनरी ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट शेफ एरॉन एस्पेलैंड भी अमेरिका आए हैं. इनका एकमात्र मकसद यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों को घर जैसा स्वाद और वर्ल्ड-क्लास न्यूट्रिशन मिले.

नॉर्वे का पहला मुकाबला कब है

1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही नॉर्वे की फुटबॉल टीम अमेरिका पहुंच चुकी है. ग्रुप ‘आई’ में शामिल नॉर्वे का पहला मुकाबला 16 जून को इराक के खिलाफ फॉक्सबोरो के जिलेट स्टेडियम में होगा. इसके बाद टीम 22 जून को सेनेगल और 26 जून को फ्रांस से भिड़ेगी. एर्लिंग हालैंड और मार्टिन ओडेगार्ड जैसे दिग्गजों से सजी यह टीम फिलहाल ग्रीन्सबोरो में कैंप कर रही है. मैदान की चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ टीम ने खिलाड़ियों के खान-पान का भी खास इंतजाम किया है.

इसे भी पढ़े- FIFA World Cup 2026 : कौन हैं उमर आर्टन, जिन्हें अमेरिका ने इतिहास रचने से रोक दिया

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola