Jamshedpur News : कैरव अपहरणकांड : गुड्डू, अर्जुन, अमरिंदर और मनप्रीत को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी पूछताछ, कोर्ट में दी अर्जी
Updated at : 02 Apr 2026 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
बिष्टुपुर सीएच एरिया के युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण केस में लुधियाना से गिरफ्तार अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, मनप्रीत सिंह के अलावा नालंदा से गिरफ्तार गुड्डू सिंह और गयाजी से गिरफ्तार अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी.
विज्ञापन
मुख्य साजिशकर्ता तजिंदर पाल सिंह अबतक है फरार, लुक आउट वारंट है जारी
तजिंदरपाल के साथ लुधियाना से अमरिंदर ने आकर की थी कैरव की रेकी
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर सीएच एरिया के युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण केस में लुधियाना से गिरफ्तार अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, मनप्रीत सिंह के अलावा नालंदा से गिरफ्तार गुड्डू सिंह और गयाजी से गिरफ्तार अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी. इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. लेकिन अबतक कोर्ट की ओर से निर्णय नहीं लिया जा सका है. पुलिस इस मामले में गृह मंत्रालय के माध्यम से मुख्य साजिशकर्ता तजिंदरपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट वारंट जारी की है. ताकि किसी भी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर तजिंदरपाल सिंह के देखे जाने पर तत्काल उसे गिरफ्तार किया जा सके. वहीं, इस मामले में पुलिस साद आलम, रुपेश पासवान व उसके साथियों की तलाश में जुटी है. पुलिस कैरव अपहरणकांड में अबतक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिसमें अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह और मनप्रीत सिंह को लुधियाना, गुरदीत शेर सिंह को कोलकाता, संतोष कुमार को दिल्ली के गाजियाबाद और राजकरण यादव को शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया है. जबकि नालंदा से गुड्डू सिंह, मो. इमरान आलम, रमीज राजा, गयाजी से उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह और पटना अगमकुआं से मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार कैरव गांधी के अपहरण से छह माह पूर्व तजिंदरपाल सिंह के साथ अमरिंदर सिंह साकची में एक किराये के मकान में रहकर रेकी कर रहा था. मालूम हो कि गत 13 जनवरी को युवा उद्यमी कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था. 14 दिनों तक अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




