कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर कहां होता है ज्यादा खर्च? गांव में या शहर में?

झारखंड के गांवों में स्वास्थ्य पर शहरों से ज्यादा खर्च.
MPCE Jharkhand: आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़े देखेंगे, तो पायेंगे कि वस्त्र, बिस्तर, जूते आदि पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का खर्च शहरी लोगों की तुलना में अधिक है. शहर में रहने वाले लोग इन चीजों पर कुल खर्च का 10 प्रतिशत खर्च करते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोग 12.4 प्रतिशत राशि कपड़े खरीदने, बेडिंग और जूते-चप्पल आदि खरीदने में खर्च कर देते हैं.
MPCE Jharkhand| Monthly Per Capita Expenditure Jharkhand: गांवों को भले आज भी पिछड़ा कहा जाता हो. गांवों में आय के स्रोत भले कम हों. लेकिन, खर्च के मामले में देखेंगे, तो अलग-अलग मद में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का शहर में रहने वालों की तुलना में ज्यादा है. आज बात करते हैं, वस्त्र, बेडिंग, जूते-चप्पल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईंधन पर खर्च की. क्या आपको मालूम है कि इन चीजों पर झारखंड में कहां ज्यादा खर्च होता है? शहरों में या गांवों में?
शिक्षा को छोड़ बाकी सभी चीजों पर ज्यादा खर्च करते हैं ग्रामीण
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शिक्षा को छोड़ बाकी सभी चीजों पर गांवों के लोग ज्यादा खर्च करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने कुल खर्च का 5.9 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करते हैं. वहीं, शहर में रहने वाले लोग अपने कुल खर्च का 10.8 प्रतिशत अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करते हैं. यह गांवों की तुलना में दोगुना से 1 प्रतिशत कम है. झारखंड सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी है.

कपड़े-जूते पर 12.4 प्रतिशत खर्च कर देते हैं गांव के लोग
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के आंकड़े देखेंगे, तो पायेंगे कि वस्त्र, बिस्तर, जूते आदि पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का खर्च शहरी लोगों की तुलना में अधिक है. शहर में रहने वाले लोग इन चीजों पर कुल खर्च का 10 प्रतिशत खर्च करते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोग 12.4 प्रतिशत राशि कपड़े खरीदने, बेडिंग और जूते-चप्पल आदि खरीदने में खर्च कर देते हैं.
इसे भी पढ़ें : सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास
इसे भी पढ़ें : झारखंड के गांव और शहर में बढ़ रही प्रति व्यक्ति खर्च की खाई, सबसे गरीब लोग कितना करते हैं खर्च?
ईंधन और बिजली का भी खर्च गांवों में शहरों से ज्यादा
ईंधन और बिजली पर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का खर्च शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक है. शहर के लोगों का ईंधन और बिजली पर खर्च 11.8 फीसदी है, तो गांवों में रहने वालों का इस मद में 13.8 प्रतिशत खर्च हो जाता है. यानी गांवों में रहने वाले लोगों का ईंधन और बिजली पर खर्च शहरी लोगों की तुलना में 2 फीसदी अधिक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गांवों में इलाज कराना शहर से ज्यादा महंगा
अब बात करें स्वास्थ्य की. स्वास्थ्य पर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का खर्च शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा है. शहरों में रहे लोगों का मेडिकल बिल कुल खर्च का 10.7 प्रतिशत है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में यही खर्च 12.6 प्रतिशत है. यानी गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सेवा पर शहर में रहने वालों की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: आज 14 मई को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें
दूध-फल पर ज्यादा खर्च करते हैं झारखंड के शहरी, ग्रामीण अंडा-मछली और मांस पर
Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम
Tiranga Yatra: आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा 14 से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




