ePaper

Tiranga Yatra: आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा 14 से

Updated at : 13 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Tiranga Yatra Ranchi Jharkhand BJP Operation Sindoor

रांची में शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक निकलेगी तिरंगा यात्रा.

Tiranga Yatra: आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई के बाद सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी नागरिक बैनर तले तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है. 14 मई को सुबह 10.00 बजे से रांची के शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी. इसके बाद अलग-अलग तारीख पर अलग-अलग स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

Tiranga Yatra: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 मई से तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले भाजपा कार्यकर्ता ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे. तिरंगा यात्रा की शुरुआत झारखंड की राजधानी रांची से होगी. इसके बाद निर्धारित तारीखों पर प्रमंडल, जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकलेगी और उसमें भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सेना का जतायेंगे आभार

भाजपा ने कहा है कि भारतीय सेना के सम्मान, उनके शौर्य को नमन करने और सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए झारखंड के आम नागरिक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध जन समेत हजारों लोग शामिल होंगे. सब मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सेना का आभार जतायेंगे.

14 मई को रांची में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

सबसे पहले राजधानी रांची में बुधवार 14 मई को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद 15 मई को प्रमंडल स्तर पर, फिर 16 मई को जिला मुख्यालयों में और 19 एवं 20 मई को निर्धारित मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

19 मई को 3 प्रमंडलों के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा

भाजपा ने बताया कि 19 मई को पलामू, संताल परगना एवं हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में और 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में कार्यक्रम होंगे. 14 मई को सुबह 10.00 बजे से रांची के शहीद चौक से बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: आज आपको 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

दूध-फल पर ज्यादा खर्च करते हैं झारखंड के शहरी, ग्रामीण अंडा-मछली और मांस पर

Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम

सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण रोकें, सरकार से बोलीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा

इंदिरा गांधी को याद करने वाले बिना शर्त 93000 पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई भूल गये! कांग्रेस पर प्रतुल शाहदेव का पलटवार

शादी के बाद पति के साथ मायके आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ हुई फरार, लातेहार में पकड़ायी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola