ePaper

शादी के बाद पति के साथ मायके आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ हुई फरार, लातेहार में पकड़ायी

Updated at : 13 May 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu News Newly Married Bride Ran Away With Lover

सांकेतिक तस्वीर.

Palamu News: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार हो गयी. लातेहार से परिजनों के साथ लड़की और उसके प्रेमी अभिमन्यु कुमार को बरामद कर पाटन थाना लाया गया. अभिमन्यु गांव के ही फूलचंद राम का पुत्र है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अभिमन्यु से प्रेम करती है और उसी के साथ रहेगी.

विज्ञापन

Palamu News| पाटन (पलामू), रामनरेश तिवारी : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के पिता ने पाटन थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है. पाटन पुलिस ने सक्रियता दिखायी और नवविवाहिता को लातेहार से बरामद कर लिया. उसे पाटन लाया गया.

5 मई को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी शादी

पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार के अंतू राम पुत्री की शादी तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के कमलेश राम के पुत्र मंटू कुमार के साथ की गयी थी. 30 अप्रैल 2025 को तिलक और 5 मई को शादी हुई. अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज देकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतू राम ने पुत्री की शादी की थी.

12 मई को प्रेमी के साथ फरार हुई नवविवाहिता

शादी के बाद 9 मई को ससुराल से पति के साथ उसकी बेटी मायके कारीहार गांव आयी. 12 मई को लड़की की विदाई करनी थी. बाथरूम जाने के बहाने लड़की घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. दिन भर खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. 12 मई की शाम को उसके पिता ने पाटन थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया.

इसे भी पढ़ें : Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम

प्रेमी जोड़े को पुलिस ने लातेहार से बरामद किया

पाटन थाना प्रभारी लालजी ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की. इसी क्रम में लातेहार से परिजनों के साथ लड़की और उसके प्रेमी अभिमन्यु कुमार को बरामद कर पाटन थाना लाया गया. अभिमन्यु गांव के ही फूलचंद राम का पुत्र है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अभिमन्यु से प्रेम करती है और उसी के साथ रहेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूल्हे ने कहा- नहीं रहना ऐसी लड़की के साथ

लड़की के पिता अंतू राम ने थाने में लिखित आवेदन दिया है कि उसकी लड़की बालिग है. इसलिए उसकी इच्छा अनुसार निर्णय लेने के लिए वह स्वतंत्र है. रिंकी कुमारी के पति ने भी कह दिया है कि वह लड़की के साथ नहीं रहना चाहता. इतना कहकर वह अपने गांव कसमार चला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करते हुए लड़के- लड़की को छोड़ दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

TSPC News: लेवी वसूलने पहुंचा टीएसपीसी उग्रवादी गोविंद महतो बुढ़मू से गिरफ्तार

वनाधिकार पट्टा पर एक जून से एक माह तक चलेगा जागरूकता अभियान, झारखंड में 28107 दावे खारिज

इंदिरा गांधी को याद करने वाले बिना शर्त 93000 पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई भूल गये! कांग्रेस पर प्रतुल शाहदेव का पलटवार

सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण रोकें, सरकार से बोलीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola